ऎक्टर ऋषभ जैन अपनी नई फिल्म “लीथल ट्रिप” में दिखेंगे अलग अंदाज में, वीर में सलमान खान के साथ किया काम
सलमान खान के साथ फ़िल्म वीर में काम कर चुके ऎक्टर ऋषभ जैन अब अपनी नेक्स्ट थ्रिलर फिल्म “लीथल ट्रिप” में नज़र आएंगे, जो अगले माह रिलीज़ की जाएगी। वह अपनी इस फ़िल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं जिसमे उनका किरदार और लुक काफी डिफ्रेंट है।
बता दें कि दिल्ली के रहने वाले अभिनेता ऋषभ जैन ने बहुत कम उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी। उन्होंने अभिनय का कोर्स बैरी जॉन एक्टिंग स्कूल से किया जहां से बॉलीवुड के कई बड़े सितारों जैसे शाहरुख खान, मनोज बाजपेयी, वरुण धवन ने भी प्रशिक्षण प्राप्त किया था। उन्हें धारावाहिक वीर शिवाजी में महत्वपूर्ण भूमिका मिली। उन्होंने सिंगर शाहिद माल्या के साथ लोकप्रिय म्युज़िक वीडियो में काम किया।
ऋषभ जैन ने सलमान खान के साथ उनके दोस्त की भूमिका में फ़िल्म ‘वीर’ की, जिसके बाद उन्हें 4 राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक संजय सुरकर के साथ सेकंड लीड में ‘स्टैंड बाई’ नामक फिल्म मिली। फिर उन्हें विनाशकाल नामक फिल्म में मुख्य भूमिका मिली, जो 3 भाषाओं तमिल, तेलुगु और हिंदी में बनी थी।
ऋषभ जैन अब जल्द ही बतौर मेन लीड अपने नए प्रोजेक्ट लेथल ट्रिप लेकर आ रहे हैं जो एक एक थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म में म्युज़िक का भी काफी अच्छा स्कोप है और इसके गाने बॉलीवुड हंगामा के साथ सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुके हैं।
ऋषभ जैन ने कहा कि 22 दिसम्बर 2023 को यह फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ड्रग्स के दुष्प्रभाव और युवाओं पर नशे के असर को दर्शाया गया है।
उन्होंने अपने चरित्र के बारे में बताया कि इस फ़िल्म में वह एक ऐसे लड़के की भूमिका निभा रहे हैं जो जीवन मे बहुत मज़े करता है, चिल आउट करता है लेकिन एक घटना के बाद उसे एहसास होता है कि नशा जिंदगी के लिए कितना घातक है। इस फ़िल्म में बैरी जॉन एक्टिंग स्कूल के कई स्टूडेंट्स ने भी अदाकारी की है कुछ विदेशी कलाकार भी हैं। फ़िल्म को विक्रांत देव ने निर्देशित किया है।
ऋषभ जैन के होम प्रोडक्शन हाउस से बनी इस फ़िल्म में दर्शकों को ड्रग्स से दूर रहने का सन्देश दिया गया है। वह वेब सीरीज करने के लिए भी तैयार हैं।
ऎक्टर ऋषभ जैन अपनी नई फिल्म “लीथल ट्रिप” में दिखेंगे अलग अंदाज में, वीर में सलमान खान के साथ किया काम






More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane