भोजपुरी दर्शकों को मिलेगा मनोरंजन का डबल डोज,ओटीटी मितवा टीवी व महुआ प्लस चैनल अब एक साथ
भोजपुरी न्यूज,सिनेमा व भाषा को पसंद करने वालो के लिए ये खबर खुश करने वाली है क्योंकि उनकी पसंदीदा ott ओटीटी मितवा टीवी ने अपने क्षेत्र को और भी विस्तार करते हुए प्रसिद्ध कंपनी महुआ इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड व महुआ ब्रॉडकास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड को अपने साथ मर्ज कर के मनोरंजन के क्षेत्र में बड़े स्तर पर कार्यक्रमों को लाने की घोषणा की है। उक्त बातों की जानकारी मितवा टीवी के सीईओ ceo अविनाश राज में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। अविनाश राज ने आगे कहा जल्द ही भोजपुरी दर्शकों को देश के पहले OTT न्यूज़ एवं भोजपुरी मनोरंजन के चर्चित प्लेटफॉर्म “मितवा टीवी” और भोजपुरी दर्शकों की पसंदीदा टीवी चैनल महुआ प्लस के संयुक्त तत्वावधान में मनोरंजन के क्षेत्र में एक ऐसा धमाका होने जा रहा है जो दर्शकों को और भी रोमांचित कर देने वाला होगा। दर्शकों को अब नए रंग, रुप के साथ उच्च स्तरीय भोजपुरी मनोरंजक कार्यक्रम देखने को मिलने वाले हैं।
बता दें कि इस नए स्वरूप का नेतृत्व अब मितवा टीवी के मैनेजिंग डायरेक्टर राघवेश अस्थाना के हाथों होगा। बनारस की पृष्टिभूमि के होने के बाद भी दो दशक पहले दक्षिण भारत की सभी भाषाओं एवं सिंहली में इनकी रचनात्मकता का लोहा माना गया था। दक्षिण भारत के दिग्गज निर्देशक श्री के बालाचंद्रर एवम् श्री टी रामा राव के शिष्य राघवेश अस्थाना तीन दशकों से भारतीय मीडिया में एक जाना पहचाना नाम हैं। यूटीवी, स्टार ग्रुप, सोनी, ज़ी, सन नेटवर्क जैसी कंपनियों के साथ काम कर चुके राघवेश अस्थाना को ही डेढ़ दशक पहले भोजपुरी टेलीविजन को नई दिशा प्रदान करने का श्रेय जाता है।
वहीं इस संयुक्त साझा के बारे में बताते हुए राघवेश अस्थाना कहते हैं कि, “महुआ प्लस ब्रांड” भारत का एक स्थापित नाम है, जिसे यूपी, बिहार एवं झारखंड के लोग बेहद पसन्द करते हैं,अतः आधुनिकतम तकनीकियों के साथ हमारा संयुक्त मंच जल्दी ही अपने प्रिय दर्शकों के लिए उनके मनपसंद कार्यक्रम दिखाना प्रारम्भ करेगा।
भोजपुरी दर्शकों को मिलेगा मनोरंजन का डबल डोज,ओटीटी मितवा टीवी व महुआ प्लस चैनल अब एक साथ

More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane