संगीत एल्बम की दुनिया में निर्देशक करते हुए काफी व्यस्त रहने वाले डायरेक्टर –शंकर रेगर अब एक नया एल्बम दिलवाले मरते है ,अब मार्केट में आकर धूम मचाने को तैयार है | यूँ तो इस विडियो में नए कलाकारों को लिए गया है मगर इसके गायक लेस्ली मार्टिन एक देशभक्त पूर्व सैनिक और संगीत प्रेमी हैं और भारतीय मूल के गायक हैं। सेना में रहते हुए उन्होंने 1971 की लड़ाई लड़ी है। वे एक बेहतरीन मुक्केबाज (बॉक्सर) भी हैं। लेस्ली कनाडा में जाकर रहने लगे थे मगर संगीत के प्रति उनके जुनून और उनके दोस्तों के प्रोत्साहन ने उन्हें वापस भारत में खींच लाया। वह अक्सर भारत आते हैं और अलबम का निर्माण करते हैं जिसमें वह गायकी के साथ साथ अभिनय भी करते हैं।
बतौर गायक, अभिनेता और निर्माता लेस्ली मार्टिन ने दो गीत ‘दिलवाले मरते हैं’ और ‘पुरानी बातें’ रिलीज़ किया है जो कि एल एम यूनिवर्सल की प्रस्तुति है। दोनों गाने के वीडियो में लेस्ली मार्टिन के साथ पूजा सिंह, सोफिया और गंगा अधिकारी ने अभिनय किया है। वहीं प्रसिद्ध संगीतकार तबुन सूत्रधार ने शानदार अंदाज़ में अलबम को संगीत से सजाया है। जबकि गाने के वीडियो डायरेक्टर शंकर रेगर हैं तथा गीत को रवि बसनेट ने लिखा है। वहीं रैपर डीजी गोगोई और निर्माता और गायक लेस्ली मार्टिन हैं। ये गीत युवाओं सहित सभी श्रोताओं को बेहद पसंद आएगा।
दोनों गानों को लॉन्च करते हुए लेस्ली ने कहा कि भले ही तबुन दा इस दुनिया को छोड़कर चले गए मगर संगीत के रूप में उनकी स्मृति सदैव रहेगी। उन्होंने मुझसे खूब रिहर्सल कराया। मैं कनाडा में रहता हूँ लेकिन भारत आकर एक कलाकार के रूप में काम करना अच्छा लगता है। यहाँ तकनीशियन से लेकर पूरी टीम का भरपूर सहयोग मिलता है। मैं एक सैन्य अधिकारी रहा हूँ लेकिन मुझे गाने का शौक है। आगे और भी गाने गाऊंगा और लोग मुझे वीडियो में भी देखेंगे।
वीडियो निर्देशक शंकर रेगर ने बताया कि कोरोना काल में दौरान लॉकडाउन के पहले स्वर्गीय तबुन दा ने लेस्ली सर से मेरा परिचय कराया और कहा कि इनके साथ वीडियो करना है। फिर हमने साथ में शूटिंग किये और ट्यूनिंग बन गई। फिर कोरोना के बाद लेस्ली जी के दो गाने और डायरेक्ट किया। इन दोनों गानों की शूटिंग मुम्बई के पोद्दार कॉलेज और मनोरी में की गई है। लेस्ली अनुशासन का पालन करने वाले इंसान हैं लेकिन काम के समय सहजता और सरलता से पेश आते हैं।
आपको बता दें कि लेस्ली मार्टिन ने कई गानों के साथ साथ अच्छी योजना बना रखी है। वे इकहत्तर वर्ष की उम्र में भी बेहद जिन्दादिल और खुशमिजाज हैं। उनका मानना है कि इंसान को हर हाल में प्रसन्न रहना चाहिए और संगीत तनावमुक्त जीवन जीने में सहायक होता है इसमें उम्र का कोई असर नहीं होता। उनके जीवन का उद्देश्य है कि संगीत के इस असीम जादू को सभी तक पहुंचाए जिससे लोगों को अपने जीवन में तनाव से मुक्ति मिले उन्हें सुकून और खुशी की प्राप्ति हो।




शंकर रेगर का म्यूजिक वीडियो ‘दिलवाले मरते हैं’ लांच, पूर्व सैनिक लेस्ली मार्टिन का दिखा अलग अंदाज
More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane