निर्देशक प्रकाश झा की चर्चित वेब सीरीज आश्रम में अपने बोल्ड लुक और अभिनय से सुर्खियां बटोरने वाली त्रिधा चौधरी जल्द ही एक बिग बजट म्युज़िक वीडियो धुआं धुआं में नजर आएंगी। धुआं धुआं सॉन्ग के निर्माता विनोद पालीवाल, अनवर शेख और सह निर्माता वृंदा भंडारी ने आज मुम्बई, जुहू के पांच सितारा होटल सी प्रिंसेस में अपनी टीम की क्रिएटिव हेड श्रुति शुक्ला के साथ ऎक्ट्रेस त्रिधा चौधरी को अनुबंधित किया। इस धमाकेदार म्युज़िक वीडियो की शूटिंग 14 फरवरी को मुंबई के एक स्टूडियो में बड़े पैमाने पर होगी।
इस सॉन्ग के निर्देशक देव थापे और ऋषि कुमार हैं जबकि कोरिओग्राफर हैं देव थापे, म्यूजिक है विवियन रिचर्ड्स का।
बता दें कि कोलकाता की रहने वाली त्रिधा चौधरी रील के साथ साथ रियल लाइफ में भी काफी बोल्ड और बिंदास हैं। आश्रम वेब सीरिज में अपने अभिनय से उन्होंने खूब धमाल मचाया था। इस वेब सीरिज के द्वारा अपनी अदाकरी से लोगों को दीवाना बनाने वाली त्रिधा चौधरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी अब त्रिधा चौधरी अपने नए अवतार में धुआं धुआं के जरिये एक बार फिर लोगों का दिल जीतने वाली हैं।
होली 2023 में इस म्युज़िक वीडियो को रिलीज करने की योजना है। धुआं धुंआ एक खूबसूरत गीत और आकर्षक गीत है।
प्रोड्यूसर विनोद पालीवाल का दावा है कि धुआं धुआं एक ऐसा म्युज़िक वीडियो है जो ऑडिएंस के दिलों को छू लेगा। युवा पीढ़ी की पसन्द का ख्याल रखते हुए इसे बनाया जा रहा है और उम्मीद है कि यह वीडियो चार्टबस्टर और ब्लॉकबस्टर साबित होगा।

कनीशा फिल्म्स के बैनर तले बनने वाले बिग बजट वीडियो सांग ” धुँआ धुँआ ” का चेहरा बनीं आश्रम फेम ” त्रिधा चौधरी “
More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane