डांसिंग सुपरस्टार सचिन शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर (मर्दानी 2 फेम) विशाल जेठवा, रवि दुबे, फैसल खान, सना खान सिद्धार्थ निगम, दिलीप सेन सहित कई हस्तियां हुईं शामिल. नृत्य की दुनिया में एक लोकप्रिय नाम, सचिन शर्मा ने अपना 24 वां जन्मदिन परिवार, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों के साथ मनाया। सेलिब्रेशन की शुरुआत केक कटिंग से हुई। डांस फ्लोर खुला था जहां मशहूर हस्तियां संगीत पर थिरकती नज़र आई। डांस, म्यूजिक, मस्ती का माहौल रहा।यह वास्तव में दोहरा जश्न था क्योंकि सचिन के डेब्यू म्यूजिक वीडियो ‘ टूटी मोहब्बत ‘ के पोस्टर का अनावरण किया गया था। चकाचौंध करने वाले डांसर और बेहद लोकप्रिय यूट्यूबर सचिन शर्मा को अभिनय का शौक और इस संगीत वीडियो के साथ उन्होंने पर्दे पर एक अभिनेता के रूप में यात्रा शुरू की है।
सचिन ने कहा, “नृत्य के अलावा मुझे हमेशा से अभिनय का शौक रहा है। आज मैं खुश हूं कि मेरा सपना ‘ टूटी मोहब्बत ‘ म्यूजिक वीडियो के साथ पूरा हुआ। साथ ही दो और म्यूजिक वीडियो जल्द ही रिलीज होंगे। इनमें से एक वीडियो अंतरराष्ट्रीय सहयोग से बनाया गया है। मैं इसके बारे में कुछ समय बाद आप लोगो को बताऊँगा। अभी ‘ टूटी मोहब्बत ‘ के लिए चियर कर रहे हैं।”
इस मौके पर म्यूजिक डायरेक्टर दिलीप सेन, मर्दानी 2 फेम विशाल जेठवा, रवि दुबे, फैसल खान, सिद्धार्थ निगम, दानिश, सना खान, कार्तिकेय मालवीय, कृष चौहान, डीजे रिंक, अली मर्चेंट, प्रियंका खेरा, आकृति अग्रवाल, दीपक जोशी, निशा गुरगैन, हैरी वर्मा जैसी हस्तियां मौजूद रहीं। बर्थडे बॉय को विश करने रमाकांत मुंडे, आराधना शर्मा, देविश, नमित, आयरा ज्योतिका टंगरी, स्मृति भतीजा, ज्योति गुप्ता, प्रवीण चंद्रा, रूबी सिंह पहुंचे। पार्टी देर रात तक चली।
सचिन शर्मा ने साल 2012 में डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स से शुरुआत की थी। फिर उनका डांस का सफर चला और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह डांस इंडिया डांस के फर्स्ट रनरअप थे, झलक दिखला झा, नच बलिए, किचन चैंपियन, बिग बॉस इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार, बूगी वूगी किड्स चैंपियनशिप आदि जैसे कई डांस रियलिटी शो में भी उन्होंने हिस्सा लिया। फिर उन्होंने डांस कम्पटीशन को जज करना शुरू किया। मुंडे मीडिया (पीआर) ने इस बर्थडे पार्टी की बखुबी जिम्मेदारी निभाई।
——–छायाकार : रमाकांत मुंडे मुंबई




डांसर और कोरियोग्राफर सचिन शर्मा का जन्मदिन बॉलीवूड दिग्गज कलाकारोंके साथ धूमधाम से मनाया गया
More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane