चनावाला ट्रॉफी प्रतियोगिता में अपनी बल्लेबाजी से शम्स ने किया सबको प्रभावित, हुए सम्मानित
“हम हैं गली गाइस” जैसे रियलिटी शो के आयोजक के रूप में दुनिया के सबसे छोटी उम्र के ऑर्गनाइज़र शम्स राठौड़ अपने किसी न किसी कारनामे की वजह से चर्चा में रहते हैं। मात्र 11 साल के शम्स राठौड़ की पूरी दुनिया मे काफी प्रशंसा हुई जिन्होंने एक नए कांसेप्ट के साथ सराहनीय कार्य किया है।
शम्स राठौड़ एक अच्छे क्रिकेटर भी हैं और उन्हें हाल ही में स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया है। चनावाला ए. स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित चनावाला ट्रॉफी में उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। शम्स राठौड़ के मातापिता अपने बेटे की इस उपलब्धि पर काफी खुश और उत्साहित हैं। इस सम्मान को पाकर शम्स राठौड़ ने सिद्ध कर दिया है कि वह मल्टी टैलेंटेड हैं, वह किसी भी क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं।
शम्स राठौड़ के क्रिकेट कोच आज़ाद सर ने बताया कि यह अंडर 12 प्लेयर्स के लिए 30 ओवर्स का क्रिकेट मुकाबला था। जिसमें शम्स राठौड़ की टीम ने जीत दर्ज की। शम्स राठौड़ ने लगभग हर मैच में बतौर बल्लेबाज 30-40 रन अपनी टीम के लिए जोड़े और उसी योगदान की वजह से उनकी कप्तानी वाली टीम मारिया स्पोर्ट्स फाइनल मैच जीत पाई। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें थीं। पिछले दो ढाई साल से मैं उनके कोच की भूमिका निभा रहा हूँ। शम्स काफी उम्दा बल्लेबाज और बेहतरीन कप्तान हैं।
शम्स राठौड़ को पैशन विस्टा ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड सहित कई पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
लोग इस छोटी सी उम्र में शम्स राठौड़ की प्रतिभा देखकर हैरान हैं। शम्स राठौड़ ने दुनिया के सबसे कम उम्र के रियलिटी शो के ऑर्गनाइजर के रूप में “हम हैं गली गाइस बॉयज एंड गर्ल्स” का आयोजन करके एक रिकॉर्ड बना दिया है।प्रिया राठौड़ का कहना है कि शम्स ने इस उम्र में जो कारनामा कर दिखाया है, वो हमारे लिए गर्व की बात है।
————-Fame Media



शम्स राठौड़ की कप्तानी वाली टीम मारिया स्पोर्ट्स ने जीता फाइनल मैच
More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane