बॉलीवुड में आजकल सच्ची घटनाओं से प्रेरित काफी फिल्मे बनाई जा रही हैं। एक ऐसे ही सोशल ईशु पर आधारित फिल्म “विशारदा – जर्नी ऑफ एन ऑटिस्टिक चाइल्ड” को शुभ यूनिवर्सल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहा है इन एसोसिएशन विथ संवेदनाएं। यह फ़िल्म एक रियल बच्ची विशारदा पर बेस्ड है। इस की खासियत है कि इस फ़िल्म में विशारदा के रियल माता पिता उनके मां बाप का रोल भी कर रहे हैं। फ़िल्म में विशारदा और उनके मां बाप की जर्नी दिखाई गई है।
शुभराज गुप्ता इस फ़िल्म को निर्माता, निर्देशक, लेखक, एडिटर के रूप में बना रहे हैं।
आपको बता दें कि शुभराज गुप्ता ने काफी समय तक थिएटर में आर्टिस्ट के रूप में काम किया है। कई रिएलिटी शो वीडियो एडिटर के रूप में किए हैं। हाल ही में उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस शुभ यूनिवर्सल एंटरटेनमेंट शुरु किया है जिसके तहत कई अवार्ड विनिंग शॉर्ट फिल्मे बनाई हैं।
शुभराज गुप्ता ने बताया कि जितने बच्चे ऑटिस्टिक होते हैं, आमतौर पर उनके पैरेंट्स कभी स्वीकार नहीं करते कि उनके बच्चे इस मानशिक स्थिति से पीड़ित हैं। बहुत सारे लोगों को तो इस मानशिक स्थिति के बारे में पता ही नहीं है। इस फ़िल्म को बनाने का हमारा मकसद यह है कि ऐसे बच्चों के मां बाप यह स्वीकार कर लें कि उनका बच्चा ऑटिस्टिक है। लोग छुपाते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यह एक डिसेबिलिटी है और दूसरों पर इसका अच्छा प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस फ़िल्म को बनाने के पीछे हमारा लक्ष्य यह है कि अधिक से अधिक लोग इस मानशिक स्थिति के बारे में जानें और सरकार तक यह बात पहुंचे। उनके इलाज, शिक्षा के लिए सरकार कुछ सहयोग करे। लोगों को और सरकार को इस बारे में अवेयर करने के मकसद से इसे बनाया जा रहा है। विशारदा के रोल के लिए अभी किसी आर्टिस्ट को फाइनल नहीं किया गया हैं लेकिन जल्द ही सेलेक्शन होगा। स्क्रीप्ट पर काम चल रहा है, इसी महीने शूटिंग शुरू होगी। इसका पोस्ट प्रोडक्शन जून में शुरू होगा और जल्द ही यह फ़िल्म महोत्सवों में दिखाई जाएगी। इसे स्कूल कॉलेज में भी दिखाया जाएगा। लोगों को जागरूक करने के लिए एक मुहिम भी शुरू की जाएगी।
यह एक एनजीओ संवेदनाएं की मदद से बनाई जा रही है, जो ऑटिस्टिक बच्चों के लिए काम करती है। इसके साथ ही एनजीओ शुभ यूनिवर्सल फाउंडेशन भी है।
विशारदा में बेहतरीन एक्टर मॉडल सुजाता कपूर नजर आएंगी। वह अपने पति पुनीत कालरा के साथ मिलकर संवेदनाएं एनजीओ चला रही हैं। सुजाता कपूर मॉडलिंग के क्षेत्र में काफी पॉपुलर हैं हालही मेसर्स यूनाइटेड नेशन्स ग्रांड प्रिक्स वर्ल्ड 2022 का खिताब हांसिल की है। वह डॉक्टरेट हैं, जो फाइनांशियल स्टूडेंट्स को पढ़ाती हैं। उनके पति पुनीत कालरा भी डॉक्टर हैं।
शुभ यूनिवर्सल एंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स फ़िल्म विशारदा के प्रोड्यूसर्स शुभराज गुप्ता व माधुरी गुप्ता, को प्रोड्यूसर डॉ पुनीत कालरा, डायरेक्टर व एडिटर शुभराज गुप्ता, लेखक शुभराज गुप्ता व प्रेम बनिया, क्रिएटिव डायरेक्टर मधु शर्मा हैं। फ़िल्म के कलाकारों में डॉ सुजाता कपूर, वीनू चंद्रा, डॉ पुनीत कालरा हैं।
शुभराज गुप्ता ने आगे बताया कि इसके बाद हम एक और अनटाइटल्ड फ़िल्म की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसमें रीमा मसीह को इंट्रोड्यूस किया जाएगा। बहुत जल्द विडियो एल्बम रिलीज़ किया जाएगा जिसमे डॉ सुजाता कपूर फिर से दिखाई देंगी। जबकि निर्देशक शुभराज गुप्ता दूसरी फिल्म डॉक्टर सुजाता कपूर के साथ तैयारी कर रहे है जिसमे सुजाता कपूरी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी । यह फीमेल ओरिएंटेड फ़िल्म जून में शुरू होगी।






निर्माता निर्देशक शुभराज गुप्ता सच्ची कहानी पर बना रहे हैं फिल्म “विशारदा – जर्नी ऑफ एन ऑटिस्टिक चाइल्ड”
More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane