“M2M स्टूडियो” की पहली ओरिजिनल वेब सीरीज
YINS & YANGS का टीज़र भी लांच किया गया
बालाजी मीडिया फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा मुम्बई के जीत स्टुडियो में ओटीटी प्लेटफार्म एम2एम स्टूडियो लांच किया गया और इसकी पहली प्रस्तुति वेब सीरीज “ईन्स एंड यंग्स” YINS & YANGS का टीज़र भी लांच किया गया। यहां उपस्थित सभी लोगों ने इस टीज़र को पसन्द किया।
बालाजी मीडिया फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड की अध्यक्ष श्रीमती अमन प्रीत कौर ने सभी प्रतिभाशाली नए अभिनेताओं, मॉडल और कलाकारों को एक प्लेटफार्म देने का अपना अनूठा एजेंडा लॉन्च किया। अपने प्रोडक्शन हाउस को लॉन्च करने के साथ वह स्वयं एक सक्रिय एनजीओ के साथ महिला सशक्तिकरण की प्रतीक है। उनका विजन पूरे भारत में नए चेहरों को लॉन्च करना है। बालाजी मीडिया ने अपना एम2एम स्टूडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया।
पिछले कुछ सालों से “बालाजी मीडिया फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड” फाइनेंस और प्रोडक्शन में था और प्रोड्यूसर के रूप में भी आया था।
अब एक नए कांसेप्ट के साथ M2M स्टूडियो YINS & YANGS वेब सीरीज के साथ लाखों लोगों का दिल जीतने आ रहा है।
आपको बता दें कि बालाजी मीडिया फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक अमनप्रीत कौर जी हैं जबकि बालाजी मीडिया फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक पलविंदर सिंह हैं।
एम2एम स्टूडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म के निर्देशक अश्विन पांचाल हैं। बालाजी मीडिया फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड और एम2एम स्टूडियो ओटीटी के क्रिएटिव डायरेक्टर और कंटेंट हेड दर्पण वोरा हैं।
एम2एम स्टूडियो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और जल्द ही आईओएस में भी आने वाला है।
“M2M स्टूडियो” की पहली ओरिजिनल वेब सीरीज
YINS & YANGS बालाजी मीडिया फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड” द्वारा प्रस्तुत की गई है, अमनप्रीत कौर द्वारा निर्मित है और
सुनीता अय्यर द्वारा सह-निर्मित है। तरुण नीलकंठ द्वारा लिखित और निर्देशित इस वेब सीरीज के डीओपी सूरज पुथेनचिरायिल, एडिटर प्रणय वेगांकर’ मेटा प्रोडक्शन स्टूडियो के सहयोग से सम्पादित है।
विशाल नाटेकर का संगीत है। एसोसिएट प्रोड्यूसर यादनेश छिंधने हैं।
YINS & YANGS एक वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है और इसे “बालाजी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड” द्वारा प्रस्तुत किया गया है जो “एम 2 एम स्टूडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म” पर आ रहा है।
यह 3 एपिसोड की कहानी है जो रिलीज होने वाली है।
यहां सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में कमल घिमिरे, सुश्री सोनिया मेयर्स (इंडिया फैशन गुरु) नैना दत्ता, अर्जुन राव, शंकर मिश्रा सहित कई हस्तियां मौजूद रहीं।
अमनप्रीत कौर में कहा कि हमें आप सभी दर्शकों के प्यार और सपोर्ट की जरूरत है और इसे डाउनलोड भी करें और ज्यादा से ज्यादा शेयर भी करें। हम जल्द ही कई और प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं।



बालाजी मीडिया फिल्म्स के द्वारा ओटीटी प्लेटफार्म एम2एम स्टूडियो हुआ लांच
More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane