एसीबी (एक्टर्स क्रिकेट बैश) सीज़न 3 का आयोजन मुम्बई के एयर इंडिया कॉलोनी ग्राउंड में इस वर्ष किया गया है। 10 ओवर्स का यह क्रिकेट टूर्नामेंट यस वर्ल्ड डॉट आईओ Yesworld.IO के सहयोग से किया जा रहा है। शनिवार 19 मार्च से इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई है, जहां रोज़ 4 मैच होंगे। यह मैच “सिनेमॉब्स” ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाइव दिखाए जा रहे हैं।
फ़िल्मी सितारों द्वारा क्रिकेट का मैच खेलते देखकर दर्शक उत्साहित हैं। एक्टर्स क्रिकेट बैश सीजन 3 का रोमांच एक अलग ही स्तर पर है।
गौरतलब है कि एक्टर्स क्रिकेट बैश एसीबी सीजन 3 में मुंबई ऐसेस, दिल्ली टाइटंस, अहमदाबाद लायंसऔर भोजपुरी स्टार की टीम हिस्सा ले रही हैं। इसमें शनिवार 19 मार्च को 4 मैच खेले गए। पहला मुकाबला भोजपुरी स्टार बनाम अहमदाबाद लायंस के बीच खेला गया, भोजपुरी ने 113 रन बनाए थे लेकिन पिछले साल के विनर अहमदाबाद ने 2 ओवर रहते हुए इतने रन बना लिए और जीत दर्ज की। दूसरा मैच मुम्बई व दिल्ली के बीच हुआ, जिसमे दिल्ली जीत गया। तीसरा मैच मुम्बई और भोजपुरी स्टार के बीच रहा, जिसमे मुम्बई को हार का सामना करना पड़ा। चौथा मैच अहमदाबाद लायंस और दिल्ली टाइटंस के बीच हुआ काफी रोमांचक मैच में अहमदाबाद ने जीत दर्ज की।
ज़हीर राना जी ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे ओटीटी प्लेटफार्म सिनेमॉब्स पे यह मैच लाइव जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म पर दर्शक थ्रिलर, कॉमेडी और रियलिस्टिक वेब सीरीज भी देख सकेंगे। एसीबी एक वंडरफुल कांसेप्ट है जिसे दीपक जी ने डिजाइन किया है। यह लगातार तीसरा सीज़न है जिसका टेलीकास्ट सिनेमॉब्स पे करने का अवसर मुझे मिला है। सन्दीप चौधरी यस वर्ल्ड डॉट आईओ के ओनर हैं जो मेरे बड़े अच्छे मित्र है। 22 मार्च को इसका फाइनल होगा।
जहीर राना जी ने आगे कहा कि लोग अपने पसंदीदा फ़िल्म और टीवी आर्टिस्ट को क्रिकेट खेलता देख काफी खुश और एक्साइटेड होते हैं। यह एकदम अलग ही तरह का फॉर्मेट है, जिसको सभी एन्जॉय करते हैं। 10 ओवर के मैच में खूब रोमांच होता है। यही वजह है 2 कामयाब सीज़न के बाद एक्टर्स क्रिकेट बैश का तीसरा सीजन भी बड़े जोश से चल रहा है।
दीपक जी ने कहा कि एसीबी मेरा पैशन है। हर साल 70 -80 एक्टर्स को क्रिकेट खेलने के लिए तय्यार करना आसान नहीं होता। बड़ी मेहनत और वक्त लगता है। यहां खिलाड़ी दोपहर में 40 डिग्री की चिलचिलाती धूप में आए। सभी दो दो मैच रोज़ खेल रहे हैं फिर भी एन्जॉय कर रहे है। ज़हीर जी को क्रिकेट के खेल में मेरी तरह गहरी रुचि है, उनका ओटीटी प्लेटफार्म Cinemobs बहुत बड़ा है। इस टूर्नामेंट में शरद केलकर, मानव गोयल, जय भानुशाली, दिनेश लाल यादव निरहुआ के भाई प्रवेश लाल यादव सहित कई आर्टिस्ट खेल रहे हैं। लोग समझते हैं कि एक्टर्स अच्छा क्रिकेट नहीं खेल सकते मगर वे लोग प्रोफेशनली क्रिकेट खेल रहे हैं। हमारे टेलीकास्ट पार्टनर सिनेमॉब्स हैं।




ACB एक्टर्स क्रिकेट बैश के तीसरे सीजन की जबरदस्त शुरुआत, सिनेमॉब्स पर हो रहा है लाइव टेलीकास्ट
More Stories
CM Devendra Fadnavis Felicitates Samudra Jetha Aryan Singh Dadiala At Mantralaya
BIA Indoor Tournament 2025 Blends Sportsmanship With Networking At Juhu Gymkhana
Spiritual Leader Baba Inder Preet Singh – Framed The Gathering’s Significance: Every Run Scored Here Writes A New Chapter Of Hope At Gali Mohalla Cricket League