सिनेबस्टर मैगज़ीन के मालिक रॉनी रॉड्रिग्स ने मुम्बई के फाइव स्टार होटल जे डब्लू मेरिएट में अपनी बेटी डेलिसिया का 5 वा बर्थडे पार्टी का शानदार आयोजन किया जहां काफी फिल्मी सेलेब्रिटीज़ ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। डेलिसिया के पांचवे जन्मदिन पर कई मेहमान और मीडियाकर्मी इस समारोह को चार चांद लगाने आए।
परियों के ड्रेस पहनी कई सुंदर महिलाओं के बीच जब रॉनी की अपनी लिटिल प्रिंसेस बेटी के साथ एंट्री हुई तो लग रहा था कि जैसे कोई शानदार फ़िल्म का कोई भव्य सीन शूट हो रहा हो। डेलिसिया काफी मासूम और क्यूट लग रही थीं। यहां खूबसूरत केक काटकर बच्ची का जन्मदिन मनाया गया। सभी ने बच्ची को बधाई दी। रॉनी रॉड्रिग्स ने यहां खूब डांस किया और आए हुए तमाम मेहमानों का खूब स्वागत और शुक्रिया अदा किया।
इस बर्थडे पार्ट मे सेलेब्रिटी गेस्ट के तौर पर निर्माता निर्देशक मेहुल कुमार, ऎक्ट्रेस आरती नागपाल, संगीतकार दिलीप सेन, पंकज बेरी, अरुण बख्शी, सुरेंद्र पाल, योगेश लखानी, सन्दीप सोपारकर, कवलजीत सिंग, हॅरी वर्मा, सौरभ पटेल, लेझलीन, राजू टांक, पुनीत खरे, विकास महंते, संजय सिंग, राजीव चौधरी, एलिना टूटेजा, संतोष गुप्ता, रणवीर गेहलोत, विजय सिंग, निर्मल मिश्रा, मॉडल-अभिनेत्री आद्या सिंह, दिलीप सेठी, मधू भरती, पियू चौहान, सुधीर गायकवाड, अशोक शेखर, बाबबी वत्स, भंडारी, कबीर, पन्नू, हेमंत सांगानी, आनंद बलराज (रामलखन), कल्याणजी जाना, इत्यादि हाज़िर हुए। सभी ने रॉनी रॉड्रिग्स की बेटी डेलिसिया को बर्थडे के लिए खूब मुबारकबाद और शुभकामनाएं दीं।
अरुण बख्शी ने कहा कि कोरोना काल के बाद इस तरह की भव्य पार्टी का आयोजन रॉनी रॉड्रिग्स द्वारा किया गया है। उनकी पुत्री को जन्मदिन की खूब बधाई। बिल्कुल परियों जैसी लग रही है बच्ची। जीवन मे वह सारी खुशियां पाए, हमसब की यही दुआएं हैं।
इस खास मौके पर आरती नागपाल ने कहा कि रॉनी जी ने यह बेहतरीन पार्टी अपनी बेटी के जन्मदिन के मौके पर रखी है। उनकी पांच साल की बेटी डेलिसिया बहुत ही प्यारी है उसको बर्थडे की ढेर सारी विशेज़।
एक्टर पंकज बेरी ने यहां मीडिया से बात करते हुए बताया कि रॉनी जी की बेटी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने इस प्रोग्राम पर हम सबको आमंत्रित किया, यह बड़ा अच्छा लगा। उन्होंने सभी मेहमानों और मीडिया वालों के लिए भी इस खुशी के मौके पर खूब प्रबंध किया। हम सबको खुशी है कि कोरोना काल के बाद रौनक एक बार फिर छा गई है, इस तरह की पार्टियां होनी चाहिए।
मुंडे मीडिया पीआर के रमाकांत मुंडे ने यहां मीडिया के सामने घोषणा की कि अगले माह जुहू के इसी होटल जे डब्लू मेरिएट में सिनेबस्टर अवार्ड्स का एलान किया जाएगा।
गौरतलब है कि सिनेबस्टर मैगज़ीन के मालिक रॉनी रॉड्रिग्स ने इस फंक्शन में आए हुए तमाम गेस्ट्स के साथ मीडिया वालों से भी मुलाकात की, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनकी इस दरियादिली की सभी ने खूब तारीफ की।
इस बर्थडे पार्टी के पीआर की जिम्मेदारी मुंडे न्यूज़ के रमाकांत मुंडे ने बखूबी निभाई।
———–रमाकांत मुंडे (मुंडे मीडिया)





सिनेबस्टर मैगज़ीन के मालिक रॉनी रॉड्रिग्स की बेटी डेलिसिया का 5 वा बर्थडे पार्टी का शानदार आयोजन
More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane