भोजपुरी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म दंडनायक में यश कुमार के साथ निगेटिव भूमिका में दिख रहे धनंजय सिंह
भोजपुरी फिल्मों में प्रतिभाशाली एक्टर धनंजय सिंह अपनी एक अलग जगह बनाते जा रहे हैं। कल 18 फरवरी से बिहार, झारखंड, बंगाल और 25 फरवरी से उत्तर प्रदेश, मुम्बई और गुजरात के सिनेमा घरों में उनकी फ़िल्म “दंडनायक” रिलीज होने जा रही है। इस फ़िल्म में वह यश कुमार के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस फ़िल्म में धनंजय सिंह ने निगेटिव रोल किया है, ट्रेलर में उनकी परफॉर्मेंस लोगों को काफी पसन्द आई थी और अब वह बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तय्यार हैं।
आपको बता दें कि धनंजय सिंह की बतौर एक्टर 4-5 फिल्में आने वाली हैं। इनकी कुछ फिल्मे फ्लोर पर हैं तो कुछ फिल्मों की एडिटिंग जारी है, कुछ फिल्मों की शूटिंग वह कर रहे हैं। देखा जाए तो 2022 धनंजय सिंह के लिए धमाकेदार होने वाला है क्योंकि दण्डनायक के अलावा भी उनकी चार फिल्मे आने वाली हैं जिनको लेकर वह काफी उत्साहित हैं। हर फिल्म में उनका किरदार एक दूसरे से काफी अलग है जो दर्शकों के दिलों को छू लेगा।
बता दें कि धनंजय सिंह एक ऐसे कलाकार हैं जो हर बार एक नए लुक में आते हैं। वह अपने किरदार में हमेशा कुछ नयापन लाने का प्रयास करते हैं।
बता दें कि यश कुमार एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फ़िल्म दण्डनायक के निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। धनंजय सिंह को अपनी इस फ़िल्म से काफी उम्मीदें हैं। धनंजय सिंह की अदाकारी का टैलेंट कमाल का है। भोजपुरी दर्शको को ये फ़िल्म जरूर देखनी चाहिए, जिसमे यश कुमार के साथ धनंजय सिंह का अभिनय बेमिसाल है।


Actor Dhananjay Singh is making his own place in Bhojpuri cinema
More Stories
Actor Yagnesh Sharma Earned His Name From Web Series SAMJHAUTA Of 10 Episode In Hindi Which Gave Him Recognition As An Actor of Outstanding Merits
Raja Sarfaraz At Opening Of The Most Celebrity Choice Brune & Bareskin Now In Jammus Wave Mall.
“Actor Harish Kumar Promises: Actor Keneil Modi Will Star In Every Film I Direct Or Produce!”