अमित कुमार सराफ के निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म गैंग्स आॅफ गंवार जल्द ही दर्शकों के सामने होगी। फिल्म गैंग्स ऑफ गंवार जीवन में आगे बढ़ने, सम्मान पाने और कभी हार न मानने की सीख देती है। फिल्म को एक रीफ्रेशिंग स्टोरी के साथ दर्शकों के सामने परोसा जारहा है जो आपको काफी पसंद आएगी। माँ कामाख्या फिल्म्स प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म गैंग्स आॅफ गंवार का निर्माण निर्माता गणेश प्रसाद ने किया है जबकि कहानी और निर्देशक अमित सर्राफ का है।
इस फिल्म के लेखक शमशेर सेन,म्यूजिक सावन कुमार,गीतकार-अजित मंडल सावन कुमार सुमित चंद्रवंशी,कैमरा विवेक बी यादव,फाइट राजकुमार श्री,डांस रिकी जैक्सन,आर्ट रोशन सिंह,मेक अप प्रकाश सोनी, गुड्डू गोल्डन,प्रोडक्शन चंद्रकांत सिंह,एसोसिएट एंड असिस्टेंट सुनील पाडेय , वैभव मिश्रा,नीतीश राज हैं जबकि ड्रेस डिजाईनर राकेश सिंह हैं। इस फिल्म को लेकर निर्माता गणेश प्रसाद कहते हैं उनकी फिल्म गैंग्स आॅफ गंवार बहुत ही साफ सुथरी और पारिवारिक फिल्म है।
इस फिल्म की एक और खाश बात यह है कि यह फिल्म लोगों की उम्मीद पर अपनी पकड़ बनाए रखेगी। फिल्म के निर्देशक अमित सराफ कहते हैं भोजपुरी फिल्म गैंग्स ऑफ गंवार एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसके मुख्य किरदार ग्रे शेड लिये हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं सद्दाम हुसैन, माही खान, रागिनी चौरसिया, अभिषेक लाल यादव,प्राणकमल, श्रीजना अधिकारी, जाकिर हुसैन,मुकेश लाल यादव, सुधाकर मिश्रा और नरू रायसैली आदि।



Bhojpuri film Gangs of Ganvar will soon be in front of the audience
More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane