लता मंगेशकर स्टूडियो में संयुक्त विकास पार्टी का एंथम सॉन्ग रेकॉर्ड।
मुम्बई में स्थित लता मंगेशकर स्टूडियो में पिछले दिनों संयुक्त विकास पार्टी का टाइटल गानाअरविंदर सिंह,अक्षय उपाध्याय, अमन सिंह राजपूत,सना खान,अनुराग मौर्या, प्रीति दुबे के आवाज़ में रिकॉर्ड किया गया। ‘आएगी आएगी संयुक्त विकास पार्टी’ नामक इस एल्बम को कौशल फिल्म्स प्रोडक्शन हॉउस के बैनर तले बनाया गया है।





जिसके संगीतकार अफ़रोज़ खान है जबकि इसके निर्माता कैलाश कौशल कुमार है। इसके निर्देशक प्रकाश श्रीवास्तव हैं। कौशल फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बने इस एल्बम में ये आर्टिस्ट दिखाई देंगे। कल्पना शाह, परी सिंघानिया, अविनाश शाही, अरविंदर सिंह, धनन्जय सिंह, अक्षय उपाध्याय, सनम प्रीत कौर और जसलीन कौर। इस अल्बम की विशेषता ये होगी कि इसके वीडियो को फिल्मो के गीतों की तरह शूट किया जाएगा। संगीतकार अफ़रोज़ खान अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित है। निर्माता कैलाश कौशल कुमार का कहना है कि इस म्यूजिक एलबम में जिन शब्दों का इस्तेमाल किया गया है वे बेहद खूबसूरत है, जिन्हें अफ़रोज़ खान ने बड़ी मधुरता से कम्पोज़ किया है। इसके गीत यूथ श्रोताओं और दर्शको के दिलो को छू जाएंगे।
यह गीत संयुक्त विकास पार्टी का एंथम सांग है जिसे बड़ी शिद्दत से कम्पोज़ किया है अफ़रोज़ खान ने। इस गीत में उत्साह और विकास की बात की गई है साथ ही जैसा कि पार्टी का नाम हैं संयुक्त विकास पार्टी। इसमे इस बात का ज़िक्र भी है कि संयुक्त रहने से किस तरह विकास संभव है।
—–Akhlesh Singh (PRO)
More Stories
VKDL Group Chairman V. K. Dubey Honoured At 4th Delhi State Para Swimming Championship; Birthday Marks A Renewed Pledge To Serve & Empower Divyangs
Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक
100 Million Views Milestone: Deepak Saraswat Emerges As One Of India’s Most Talked-About Podcasters