भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक नये हैंडसम हीरो की धमाकेदार एंट्री हो गई है. जो भोजपुरिया सिनेप्रेमियों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाले हैं. जी हाँ! हम बात कर रहे हैं भोजपुरी के शोमैन प्रदीप के शर्मा का लाडला बेटा एवं बॉलीवुड सिंगर स्वाति शर्मा के भाई राहुल शर्मा की, जिन्होंने हिंदी फिल्मों के बाद अब भोजपुरी सिनेमा में फिल्म डार्लिंग से डेब्यू कर दिया है. सबसे खास बात यह भी है कि भोजपुरी के नवोदित हीरो राहुल शर्मा के ऑपोज़िट बतौर हीरोइन भोजपुरी की स्टनिंग एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हैं. निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म डार्लिंग शूटिंग शुरू करने से पहले फिल्म का भव्य मुहूर्त शूटिंग विधिवत पूजा अर्चना करके मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की पावन भूमि अयोध्या में किया गया, तदोपरांत शूटिंग शुरू कर दी गई है. इन फिल्म के निर्देशन की कमान भोजपुरी के सफल संगीतकार व निर्देशक रजनीश मिश्रा संभाल रहे हैं. फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी फिल्म निर्माता प्रदीप के शर्मा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट इंस्टाग्राम पर क्लैप के फोटो पोस्ट करके दी है.
उल्लेखनीय है कि राहुल शर्मा पूरी तरह से फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं. माता-पिता अनीता शर्मा, प्रदीप के शर्मा फ़िल्म प्रोड्यूसर हैं और बहन स्वाति शर्मा बॉलीवुड की मशहूर सिंगर हैं. राहुल ने हिंदी फिल्मों में जाहिर कर दिया है कि वे कितने प्रतिभशाली कलाकार हैं. इससे पहले वो हिंदी फिल्म ‘एक्स रे’ कर चुके हैं. संजय मिश्रा और करणवीर वोहरा के साथ कुतुबमीनार की है, जो नेटफ्लिक्स पर आने वाली है.
गौरतलब राहुल शर्मा का भोजपुरी में पदार्पण करने के बारे में प्रदीप के शर्मा ने बताया कि राहुल हिंदी फिल्में कर रहे थे. उन्हें इसी बीच थोड़ा ब्रेक मिला था. तो हमारी बात राहुल से हुई कि क्या वो भोजपुरी फिल्म करेंगे तो राहुल ने हां कर दिया. कहा भोजपुरी अपनी भाषा की फिल्म है. हम लोग मुजफ्फरपुर के हैं. इस भाषा की फिल्म को करीब से देखा है. तो क्यों नहीं. फिर मेरी बात मेरे बेहद करीबी निर्देशक रजनीश मिश्रा से हुई. उन्होंने भी राहुल को लांच करने का समर्थन करते हुए मेरा साथ दिया और फिल्म डार्लिंग की पटकथा तैयार की. इसमें उन्होंने जान डाल दी. फिर आगे अक्षरा सिंह का साथ भी मिला. तब जाकर अब हम फिल्म को शूट करने की तैयारी कर लिया. मैं चाहूँगा कि दर्शक राहुल के अभिनय से उसे परखे और उन्हें प्यार दे.
राहुल शर्मा ने कहा कि फ़िल्म बड़े लेवल पर बन रही है. इसके लिए एक्साइटेड हूं. अक्षरा सिंह के अपोजिट डेब्यू करना अपने आप में खास बात है, वो इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्री हैं. थोड़ा नर्वसनेस हूं, लेकिन मैं अपने काम के प्रति फोकस्ड हूं. उम्मीद है कि ऑडियंस भरपूर प्यार मिलेगा.
बता दें कि फ़िल्म ‘डार्लिंग’ का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है, जो अब तक ‘डमरू’, ‘राजतिलक’, ‘लिट्टी चोखा’, ’आशिकी’, ‘सबका बाप अंगूठा छाप’, ‘अफसर बिटिया’ जैसी सफल और सार्थक फिल्में बना चुकी है.
विदित हो कि राहुल शर्मा सिंगर नहीं है, लेकिन वे अपने अभिनय को लेकर बेहद सजग हैं. यह फिल्म बड़ी होने वाली है, क्योंकि राहुल के सामने इस फिल्म में रजनीश मिश्रा, प्रदीप के शर्मा, अक्षरा सिंह जैसे दिग्गज हैं. जिसमें वे अपनी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/Cff5E5LLTDd/


भोजपुरी के शोमैन प्रदीप के शर्मा के पुत्र राहुल शर्मा का बॉलीवुड से भोजपुरी में एंट्री, शुरू की “डार्लिंग” की शूटिंग
More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane