लोकनेता हंसु कुमार पांडेय ने छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय खाय’ त्यौहार पर जनता को दी बधाई
मुंबई। समाजसेवक, लोकनेता और व्यवसायी हंसु कुमार पांडेय ने कहा है कि उत्तर भारतीयों के सबसे पवित्र त्यौहार सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा प्रारंभ हो चुका है। और मैं सभी नगरवासियों को छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय खाय’ की बधाई देता हूं। सभी उत्तर भारतीयों के लिए सौगात देने की घोषणा समाजसेवक हंसु कुमार पांडेय ने पूर्व में ही कर दिया था कि आगरी कोली समाज और उत्तर भारतीय समाज उनके साथ हैं और उनका पूर्ण विश्वास उनको मिलता है तो आर एन सी कॉलोनी में उनकी स्वयं की जमीन पर उत्तर भारतीय भवन का निर्माण करने से कोई नहीं रोक सकता।
15 वर्षों से नगरसेवक के रूप में मीरा भायंदर की जनता की सेवा करने के बाद, अब लोकप्रिय लोकनेता हंसु कुमार पांडेय ने मीरा भायंदर से 145 विधानसभा चुनाव के लिए 24 अक्टूबर को नामांकन भरा है। हजारों बाइकर्स की टीम के साथ लोकनेता हंसु कुमार पांडेय तहसील नामांकन भरने गए थे।
इनका चुनाव चिन्ह बॅटरी टॉर्च है। मीरा भयंदर वासियों से अनुग्रह है कि भारी मतों से लोकनेता हंसु कुमार पांडेय को विजयी बनाये।
समाजसेवक हंसु कुमार का कहना है कि मीरा भायंदर के नगरवासी उनके अपने है वह किसी को किसी धर्म या समाज से अलग नहीं मानते और समयानुसार वे सभी के हितार्थ काम करते रहेंगे। साथ ही उनका स्लोगन है हम वादे नहीं इरादे लेकर आये हैं। मिलेगा आप सबका साथ तभी होगा मीरा भयंदर का विकास।
लोकनेता हंसु कुमार पांडेय ने छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय खाय’ त्यौहार पर जनता को दी बधाई


More Stories
VKDL Group Chairman V. K. Dubey Honoured At 4th Delhi State Para Swimming Championship; Birthday Marks A Renewed Pledge To Serve & Empower Divyangs
Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक
100 Million Views Milestone: Deepak Saraswat Emerges As One Of India’s Most Talked-About Podcasters