भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के हैरतअंगेज कारनामों से सजी फुल एक्शन भोजपुरी फिल्म ‘लाखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ के ऑफिशियल यूट्यूब ट्यूब चैनल रिलीज किया है। जोकि रिलीज होते ही वायरल हो गया है, जिसे लाखों की तादाद में व्यूज मिले हैं। ट्रेलर में पवन सिंह का खूंखार और धांसू एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म के संवाद बेहद दमदार और सीटी-मार हैं। ट्रेलर का एक मुख्य डायलॉग-‘मौत के पकड़ से छूटल संभव, लेकिन लाखन के जकड़ से छूटल असंभव’- सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों में फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ा रहा है।
एक्शन, ड्रामा से भरपूर इस फ़िल्म के प्रेजेंटर ईगल होम एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड हैं। जेवीडी फिल्म्स प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म के प्रस्तुतकर्ता वी.के. चारी हैं। फिल्म का निर्माण जगदीश ए. शर्मा और इस्तिखार शाह (दिलशाद) ने संयुक्त रूप से किया है, जबकि निर्देशन की कमान खुद जगदीश ए. शर्मा ने संभाली है। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद मनोज पांडेय, नईम एजाज और ललित शुक्ला ने मिलकर लिखे हैं। फिल्म में पवन सिंह के साथ लीड रोल में शीतल पुंजाराम अहिरराव नजर आ रही हैं, जिनकी और पवन सिंह की केमिस्ट्री ट्रेलर में काफी आकर्षक लग रही है। फिल्म की मार्केटिंग का जिम्मा ‘मेक योर इंडिया’ ने संभाला है।
मुख्य कलाकार पवन सिंह, शीतल अहिराव, अनूप अरोड़ा, स्व. ब्रिजेश त्रिपाठी, अमोल चौगले, इन्द्रसेन यादव, अजय पटेल, आयान सिंह, संजय वर्मा, सी.पी. भट्ट, संजीव मिश्रा, अर्जुन यादव, धामा वर्मा, कविता भाभी, सुष्मिता मिश्रा, मेहमान कलाकार काव्या सिंह, रितिका शर्मा आदि हैं। छायांकन फ़िरोज़ खान, संकलन विकास पवार, दिनेश प्रजापति, गायक पवन सिंह, गीतकार विनय बिहारी, सत्या सावरकर, सोनू सरगम, संदिप, साजन, संगीतकार मधुकर आनन्द , प्रियांशु सिंह, शुभम राज(एसबीआर), कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, रिंकी सिंह, रवी पंडित, फाइट मास्टर दिलीप यादव, आर्ट डायरेक्टर शेरा, मुख्य सहायक निर्देशक ललित शुक्ला, अब्दुल रेहमान, नरेन्द्र सिंह बिस्ट (संजू) हैं।

वायरल हुआ पावर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘लाखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ पर, मिले लाखों व्यूज
More Stories
देसी स्टार समर सिंह और हॉट एक्ट्रेस नम्रता मल्ला का वायरल भोजपुरी गाना ‘बलमुआ के बल्लम’ का 511 मिलियन व्यूज का मनाया गया जश्न
राहुल सिंह, रेशमा शेख, इन्द्रसेन यादव, साहेब लाल धारी के साथ अरविंद के दीक्षित और रमा दीक्षित ने नीलिमा एंटरटेनमेंट की किया ओपनिंग, फिल्म निर्माताओं के लिए नई सौगात
Tiwari Sarkar And Satyamvada Singh First Time In Romantic Due “ IRAADE BADAL RAHE HO “