गरीब प्रोडक्शन के निर्देशक और मेंटलिस्ट रवि निगम ने विपरीत परिस्थितियों में भी बनाया अपना अलग रास्ता
निर्देशक रवि निगम की जर्नी मायानगरी में अद्भुत रही है। उनका मानना है कि अगर आपको रास्ता नहीं मिल रहा है तो फिर राह को क्रिएट कर लो। उन्होंने इसी सिद्धांत पर अमल करते हुए अपने लिए खुद ही रास्ता बनाया है जो बेहद चुनौतियों भरा है। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम है “गरीब प्रोडक्शन” और इस नाम के पीछे रवि निगम का तर्क यह है कि दुनिया मे कहीं भी किसी भी क्षेत्र में कोई गरीब ही मिसाल कायम करता है। क्या कभी आपने सुना या पढ़ा है कि किसी दौलतमंद शख्स ने कोई मिसाल स्थापित की हो।
रवि निगम ने 2016 में गरीब प्रोडक्शन की शुरुआत की थी। उनके यूट्यूब चैनल के लाखों सब्सक्राइबर्स हैं, बतौर राइटर डायरेक्टर उन्होंने कई क्रिएटिव कार्य किए हैं। अमेज़न प्राइम पर रिलीज डायरेक्टर रवि निगम की फ़िल्म “ट्रिप एंड ट्रैप” दर्शकों द्वारा काफी सराही गई।
यह दुनिया की रीत है कि जब कोई आगे बढ़ता है तो उसे पीछे खींचने वाले भी काफी होते हैं। कुछ ऐसा ही रवि निगम के करीबी रहे लोगो ने उनके साथ भी किया, मगर वह घबराए नहीं बल्कि उनकी नज़र हमेशा अपनी मंज़िल पर रही और इस तरह के तत्वों की हरकतों से भी उनके कार्यों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। वह माइंड रीडिंग भी करते हैं और उनके ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय होते हैं।रवि निगम यह माइंड रीडिंग सड़क पर भी करते हैं और इंडस्ट्री के सेलेब्रिटीज़ के साथ भी कर रहे हैं।
उनका मानना है कि जब परिस्थिति बदतर भी हो जाए तब भी हार नहीं मानना चाहिए बल्कि जिंदगी में ऐसे उतार चढ़ाव से इंसान को सीखना चाहिए और फिर वही अनुभव उन्हें आगे काम आता है।
उनके गरीब प्रोडक्शन का स्लोगन है काम नाम दाम। रवि निगम का मानना है कि अगर आप मेहनत से शिद्दत से काम करेंगे तो आपका नाम भी होगा और फिर एक बार नाम हो गया तो फिर ऑटोमेटिक दाम भी मिलने लगेगा।
आज उनके पास सात कैमरे हैं जिन्हें वह किराए पर भी देते है। उनके पास प्रोडक्शन के पूरे इकुएपमेंट्स हैं।
रवि निगम मेंटलिस्ट सेशन भी करते हैं जिनसे काफी लोग प्रेरणा लेते हैं और लोगों का ढेर सारा फीडबैक भी उन्हें मिलता है। उनके माइंड रीडिंग सेशन का भी लोगों को अद्भुत अनुभव हासिल होता है। कार्ड और प्रिडिक्शन पर रवि निगम के माइंड रीडिंग ट्रिक कमाल के होते हैं।
गरीब प्रोडक्शन की फ़िल्म ट्रिप एंड ट्रैप को रवि निगम ने बखूबी डायरेक्ट किया जिसका अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
उन्हें कई अवार्ड्स और सम्मान से नवाजा गया है। यूट्यूब क्रिएटर्स की ओर से रवि निगम को चैनल ऑफ द डे भी मिला है। उनके कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं।
https://www.amazon.com/gp/video/detail/B0B74GPXJS/ref=atv_dp_share_cu_r
गरीब प्रोडक्शन के निर्देशक और मेंटलिस्ट रवि निगम ने विपरीत परिस्थितियों में भी बनाया अपना अलग रास्ता






More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane