सिंगर प्रियंका सिंह और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की हिट जोड़ी बहुत बड़ा ब्लास्ट भोजपुरी सांग ‘रसभरी’ आडियंस के बीच आ गया है। इस गाने में माही श्रीवास्तव रसभरी बनकर सबसे खूबसूरत अप्सरा रंभा उर्वशी से टक्कर ले रही हैं। वह अपनी नजाकत और कातिल अदा से सबको दीवाना पागल घायल बना रही हैं। इस गाने को नये अंदाज में सिंगर प्रियंका सिंह ने गाकर अपनी सुरीली आवाज का जादू चला रही है। यह फुल इंटरटेनिंग वीडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। सिंगर प्रियंका सिंह और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की कयामत ढाने वाली जोड़ी में आया यह बिग ब्लॉस्ट सांग तहलका मचा रहा है। महँगे लोकेशन, महँगे कॉस्ट्यूम और काफी ज्यादा कोरस डांसर के साथ शूट किया गया यह सांग सबको हैरान कर रहा है।
इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव कमाल के एक्सप्रेशन के साथ डांस का तड़का लगाते हुए महफ़िल लूट रही हैं और खूबसूरत अंदाज़ में फुल टू धमाल मचा रही है। बिंदास डांस करते हुए कहती है कि…
‘हम त खिल के कली से फूल भइनी, लोग कहे बड़ी ब्यूटीफुल भइनी, हमरा नैना के अल्हड़ दीवाना कहे, दिल माँगे के लाईन रोजाना रहे, बाटे ऑप्शन हजार करि जेकरा से प्यार, ना बुझाता कि हम केकरा प मरी, पोर पोर भरल बाटे हमरा हनी, हाय हम का करी, केहू रंभा केहू त कहे उर्वशी हाय हम का करी…’
इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव कहती हैं कि ‘मैंने अब तक सारे गाने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से किया है, लेकिन हमारा यह सांग एक अलग ही एहसास दिला रहा है। ये सांग मेरे दिल के बहुत करीब है। क्योंकि सांग बहुत ही बड़े पैमाने पर फिल्माया गया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। मैं अपने फैंस और ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं, जो इस गाने को अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद दे रहे हैं।
प्रियंका सिंह ने कहा कि ये गाना बहुत ही सुंदर बना है मुझे उम्मीद है कि गाना जल्द ही मिलेनियम क्लब में शामिल होकर सोशल मीडिया में धमाल मचाएगा।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बिग ब्लॉस्ट सांग ‘रसभरी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनय विनायक ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर संदीप शर्मा, डीओपी हनी काम, कोरियोग्राफर अमित स्टाइल, असोसिएशट डायरेक्टर खुशी शर्मा, एडिटर जैस सिंह सरारी हैं। डीआई रोहित सिंह, मिक्स एंड मास्टर बीनुव ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव का बहुत बड़ा सांग ‘रसभरी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज




More Stories
Shabnam Khan (Khushi) Is The Production Advisor And Creative Partner Of The Hiten Tejwani-Starrer Web Series “Chhodo Yaar Jaane Do”
Mohit M Rai And Aishyana Rai’s Film ‘Sweater’ Is A Story Of Dreams, Determination And Hope
IMPPA Celebrates Cinema, Collaboration And Creative Achievement At Waves Film Bazaar 2025