भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी निर्माण कंपनी अभय सिन्हा की यशी फिल्म्स और निर्माता चेतना झाम्ब ,स्वाति झाम्ब,निशा योगेश्वर तथा रोहित पी.के बैनर स्कामखी इंटरटेनमेंट ने एक साथ हाथ मिलाया है।स्कामखी इंटरटेनमेंट की भोजपुरी फ़िल्म बेगुनाह का ऑफिशयल ट्रेलर दशहरा के दिन मुम्बई के अंधेरी स्थित इम्पा हाउस में यशी म्यूजिक के चैनल पर लांच किया किया जो इस फ़िल्म की ऑफिशयल आडियो,वीडियो सेटेलाइट पार्टनर है। मीडिया के भारी जमावड़े के बीच यह ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस फ़िल्म में एक साथ स्क्रीन पर जलवा बिखेरने आ रहे हैं भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे,प्रियंका रेवारी और चांदनी सिंह तथा संजय पांडे। जी हाँ! भोजपुरी में बेहतरीन और महंगे बजट की फ़िल्म मेकिंग की कड़ी में भोजपुरी फिल्म “बेगुनाह” का ऑफिसियल ट्रेलर लॉन्च किया गया है। प्यार, मोहब्बत, मिलना, बिछड़ना, हास-परिहास के बीच इस फिल्म का ट्रेलर काफी सस्पेंस रोमांटिक ड्रामा से भरपूर लग रहा है। गाने और फिल्म की मेकिंग, लोकेशन पर काफी खर्च किया गया है, जोकि ट्रेलर में दिख रहा है। इसमें रितेश पांडे,प्रियंका रेवारी और चांदनी सिंह की रोमांटिक जोड़ी और उनकी यूनिक कमेस्ट्री देखते ही बनती है। इस फ़िल्म के निर्देशक हैं धीरू यादव जबकि कथा,पटकथा और संवाद खुद फ़िल्म की निर्माता चेतना झाम्ब ने तैयार किया है और भोजपुरी सिनेमा जगत में चेतना झाम्ब पहली ऐसी महिला निर्माता है जिन्होंने लेखन के काम को भी बखूबी अंजाम दिया है। इस फ़िल्म की निर्माता चेतना झाम्ब ,स्वाति झाम्ब, निशा योगेश्वर तथा रोहित पी. अपनी भोजपुरी फ़िल्म बेगुनाह को लेकर बेहद उत्साहित हैं।इन महिला निर्माताओं ने यशी फिल्म्स के ऑनर अभय सिन्हा की जमकर तारीफ की और कहा कि आज यशी म्यूजिक के साथ जुड़ना हमारे लिए बहुत ही खुशी की बात है। वे बेगुनाह के रूप में मनोरंजन से भरपूर सम्पूर्ण पारिवारिक सिनेमा लेकर आ रही हैं, जो हर वर्ग के दर्शकों को पसन्द आएगी।
ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पधारे यशी फिल्म्स एवं यशी म्यूजिक के ऑनर अभय सिन्हा ने कहा कि वे आगे भी स्कामखी इंटरटेनमेंट के साथ कई परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं।बेगुनाह एक इंटरटेनिंग फ़िल्म है, जिसे आप पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं।
फ़िल्म के नायक रितेश पांडे ने इस अवसर पर कहा कि दशहरा के मौके पर ट्रेलर रिलीज कर बेगुनाह की महिला मेकर्स ने फैंस को बड़ा और धमाकेदार तोहफा दिया है।अब लोगों को इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार होगा।फ़िल्म की नायिका प्रियंका रेवारी ने कहा कि ये फ़िल्म बेगुनाह वाकई सबको पसंद आएगी।इस फ़िल्म का गीत और संगीत तैयार किया है संतोष पूरी ने जबकि कैमरामैन हैं सत्यप्रकाश,एडिटर गुरजंट सिंह,सह निर्माता विद्या झांब और सूरज कुमार जबकि कार्यकारी निर्माता हैं रामा प्रसाद।डांस डायरेक्टर रवि-किशन,प्रवीण शेलार और महेश आचार्य हैं ।आर्ट डायरेक्टर अवधेश राय हैं। इस फ़िल्म में रितेश पांडे,प्रियंका रेवारी,चांदनी सिंह,संजय पांडे के अलावा शर्मिला देव,शिखर सिंह, शिवाजी गगनटेक,राजीव कुमार,रमन चौहान,रामशंकर पी.खालिद रहमान,टुनटुन मुनिदास,शर्मिला देव,ललित तिवारी,गौरी शंकर,पंकज झा,चंद्रमोहन मिश्रा, महेश और नवजीत कुमार की मुख्य भूमिका है। इस ट्रेलर लॉन्च पर जाने माने प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर निशांत उज्जवल भी मौजूद थे।यह फ़िल्म बेगुनाह जल्द ही दर्शकों के बीच होगी।




रितेश पांडे,प्रियंका रेवारी और चांदनी सिंह की भोजपुरी फिल्म `बेगुनाह` का ऑफिसियल ट्रेलर लॉन्च
More Stories
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane
RPI’s 69th Foundation Day Celebrated In Vashi; Sanghamitra Tai Gaikwad Conducts Service Initiatives In Pune
Tera Mera Nata Net Box Office Collection Reaches ₹3.47 Crore On The Strength Of Audience Love