मिस – मिसेज – टीन इंडिया वर्ल्डवाइड फिनाले पुणे में
भारत के बाहर सबसे प्रतिष्ठित, प्रामाणिक और सबसे लंबे समय से चलने वाला भारतीय ब्यूटी-पीजेन्ट ‘मिस/मिसेज/टीन इंडिया वर्ल्डवाइड’ अपनी 31 वीं वर्षगांठ मना रहा है! यह ब्यूटी-पीजेन्ट तीन श्रेणियों में प्रति वर्ष होता है। इसके विजेताओं को मिस/मिसेज/ टीन इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब दिया जाता है। मिस/ मिसेज/ टीन इंडिया वर्ल्डवाइड 2023 की प्रक्रिया जारी है।
पिछले वर्ष टीन इंडिया वर्ल्डवाइड ब्यूटी रज़ाक, मिस इंडिया वर्ल्डवाइड खुशी पटेल और मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड स्वाथी विमल ब्यूटी-पीजेन्ट की विजेता बनी थी। इस वर्ष 25 देशों की पीजेन्ट इसमें भाग ले रही हैं ।मिस/मिसेज/टीन इंडिया वर्ल्डवाइड फिनाले का आयोजन रविवार, 18 जून 2023 को द कोरिन्थियंस रिसोर्ट एंड क्लब, पुणे में किया जा रहा है। इस भव्य मिस/मिसेज/टीन इंडिया वर्ल्डवाइड ब्यूटी कांटेस्ट के आयोजक नीलम और धर्भात्मा सरन हैं, जो न्यूयार्क, अमेरिका में निवास करते हैं।
मिस – मिसेज – टीन इंडिया वर्ल्डवाइड फिनाले पुणे में
More Stories
After Censor Board Hurdles, ‘Navya Chakra’ Set For June 26 Release
अरविंद अकेला कल्लू और प्रियंका रेवड़ी की भोजपुरी फिल्म ‘लंदन जाकर फंस गए यार’ का गाना ‘तुम हो वही’ रिलीज वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर
KRIISHIV ACADEMY Coaching Center का भव्य शुभारंभ, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता VKDL के चेयरमैन वी के दुबे ने शिक्षा का महत्व बताया