लोकनेता हंसु कुमार पांडेय को मिल रहा है जनता का जबरदस्त समर्थन
मीरा भायंदर। लोकनेता, व्यवसायी और समाजसेवक हंसु कुमार पांडेय बेहद साफ सुथरे व्यक्तित्व वाले हैं। उनकी इसी साफ छवि के कारण जनता का जबरदस्त समर्थन उन्हें मिल रहा है। व्यापारी संघ, मारवाड़ी समाज, सभी उत्तर भारतीय संगठन, कोली समाज, उद्योगपतियों, मराठी, जैन, अलग अलग वर्ग के समाज के लोगों और मीरा भायंदर की जनता, लगभग हर वर्ग और समाज के लोगों का भरपूर समर्थन लोकनेता हंसु कुमार पांडेय को मिला रहा है। विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने वाला है और सभी नेता वर्ग अपनी चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं लेकिन नेता हंसु कुमार पांडेय की रैलियों की बात ही अलग नज़र आ रही है। जबरदस्त भीड़ के साथ लोगों का उत्साहपूर्ण समर्थन मिल रहा है। लोगों में बेहद उत्साह है इस बार एक ईमानदार और जमीन से जुड़ा व्यक्ति उनका आमदार (विधायक) बनेगा और वो व्यक्ति है हंसु कुमार पांडेय।
सभी वर्ग, समाज और संप्रदाय के लोगों के साथ महिलाओं का भी विशेष समर्थन लोकनेता हंसु कुमार पांडेय को मिला रहा है। लगभग 15 वर्षों तक वे नगरसेवक के पद पर रहे और अपने क्षेत्र का पूरा विकास किया। उनके सफल कार्यों को देख जनता ने उन्हें विधानसभा का उम्मीदवार बनने का सलाह दिया ताकि जनता को योग्य विधायक मिल सके। मीरा भायंदर की जनता, समाजसेवक हंसु कुमार पांडेय को चुनाव जीतते हुए देखना चाहती है। इस बार हो रहे 145 विधानसभा क्षेत्र का चुनाव में लोकनेता हंसु कुमार पांडेय उम्मीदवार के रूप में खड़े हैं। इस बार वह स्वतंत्र रूप से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और उनका चुनाव चिन्ह बैटरी टॉर्च है। लोकनेता और समाजसेवक हंसु कुमार पांडेय ने कहा है कि वह मीरा भायंदर की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। उनका कहना है कि हम वादे नहीं इरादे लेकर आएंगे। मिलेगा आपका साथ तभी होगा मीरा भायंदर की जनता का विकास।
लोकनेता हंसु कुमार ने मीरा भयंदर की जनता से अपील की है कि 20 नवंबर को होने वाले 145 विधानसभा चुनाव में बैटरी टॉर्च को वोट दें।
लोकनेता हंसु कुमार पांडेय को मिल रहा है जनता का जबरदस्त समर्थन



More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane