आकाश कुमार मित्तल स्टारर हिन्दी फिल्म ‘सेटलमेंट’ के ट्रेलर व सांग की भव्य लॉन्चिंग
हाल ही में मुम्बई के अंधेरी(प)में क्रेसेंट टॉवर स्थित ‘इम्पा’ हाउस के प्रीव्यू थिएटर में विजय एंड 2 स्टार एंटरटेनमेंट साथ में मनोरमा पिक्चर्स एंड एंटरटेनमेंट्स की प्रस्तुति एवं निर्माता- लेखक विजय कुमार अग्रवाल कृत हिन्दी फिल्म ‘सेटलमेंट’ का ट्रेलर,2 गीत व फिल्म के पोस्टर की लॉन्चिंग की गई।
उक्त अवसर पर खास मेहमानों में अनिल नागरथ, निर्देशक सनोज मिश्रा,राजीव प्रसाद(शकुंतलम स्टूडियो),वितरक अजीत अरकेटी, लेखक मिराक मिर्ज़ा,अभिनेत्री मोनिका तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थति से इस अवसर को भव्य बनाया।
दिनेश सहदेव निर्देशित इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैँ आकाश कुमार मित्तल,प्रिया पारस नाथ गुप्ता,पंकज सिन्हा,जीतेन्द्र वधेर, आर्ची आदि।गीतकार सोना – स्नेहा व संगीतकार सिद्धार्थ राय।
पोस्ट प्रोडक्शन शकुंतलम स्टूडियो मुंबई एवं सिने बुल्स रांची,आर्ट डायरेक्टर अविनाश कुमार, डी ओ पी पंकज गोस्वामी, एडिटर सुमित सिन्हा, पब्लिसिटी डिज़ाइन आरिफ अहमद,पी आर ओ समरजीत,सिंगर प्रियांक राज शर्मा,दीपक ठाकुर, पल्ल्वी शारदा।
लेखक- निर्माता विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि फिल्म ‘ सेटलमेंट’ की शूटिंग झारखंड की खूबसूरत लोकेशनों पर की गई है।इसमें 2 मधुर् गीत हैँ। उन्होंने आगे बताया कि इस फिल्म का मुख्य विषय भू -माफिया पर आधारित है, जो शरीफ लोगों की सम्पत्ति पर कब्ज़ा जमाना चाहते हैँ।’ सेटलमेंट’ नामक संस्था के संस्थापक गुरुजी एक निश्चित फीस लेकर लोगों की संपत्ति वापस दिलाते हैँ। इसके अलावा फिल्म में अन्य कई दिलचस्प प्रसंग हैँ और फिल्म पूरी तरह से सामाजिक् -परिवारिक एवम् मनोरंजक है।यह फिल्मआगामी अप्रैल, 2024 में सभी स्थानों पर प्रदर्शित होगी।
—-समरजीत (PRO)
Grand Launch Of Trailer And Song Of Akash Kumar Mittal Starrer Hindi Film SETTLEMENT











More Stories
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane
RPI’s 69th Foundation Day Celebrated In Vashi; Sanghamitra Tai Gaikwad Conducts Service Initiatives In Pune
Tera Mera Nata Net Box Office Collection Reaches ₹3.47 Crore On The Strength Of Audience Love