राजनीति के मैदान में अपनी अमिट छाप छोड़ने के बाद कला और अभिनय की दुनिया में तहलका मचा रहे डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वट सावित्री व्रत के अत्यंत पावन शुभ अवसर पर सौरभ शर्मा की बहुप्रतीक्षित पाँचवीं भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ का फर्स्ट लुक का पोस्टर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर भव्यता के साथ लॉन्च कर दिया गया है। फर्स्ट लुक जारी होते ही सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो गया है। दर्शकों, फिल्म समीक्षकों और प्रशंसकों के बीच फर्स्ट लुक को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। लोग सौरभ शर्मा के दमदार लुक और फिल्म की अनूठी थीम की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई और ढेरों शुभकामनाएं संदेश भेज रहे हैं।
भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ का निर्माण केवल व्यावसायिक मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त एक गंभीर कुप्रथा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया है। बिहार के जिला सुपौल के छोटे व खूबसूरत शहर बीरपुर में दहेज प्रथा के विरोध में बनाई गई ये फ़िल्म खुद में बड़ी बात है। इस फिल्म की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसकी पूरी कहानी दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई के विरोध पर केंद्रित है। सामाजिक रूढ़ियों पर प्रहार करती यह फिल्म आज के दौर में सिनेमा की सार्थकता को नए मायने देती है।
प्रीति इन्टरप्राईजेज प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ के निर्माता कुमार सौरभ शर्मा हैं। सह निर्माता राजन देसाई हैं। निर्देशक रमेश बोगाटी हैं। लेखक राजन देसाई हैं। सह निर्देशक प्रवीण मिश्रा व शैलेश एस राज, गीतकार राजा भोजपुरिया, ददन शर्मा, संगीतकार राजा भोजपुरिया व गौरव रौशन हैं। छायांकन कृष्णा पाण्डेय व बंटी राज, संकलन राकेश महतों, मारधाड़ जया बिष्ठा, नृत्य रौनक साह, कला आर एफ इमरान व विकास प्रजापति, रूपसज्जा माईकल व बरखा कुमारी का है। प्रोडक्शन शैलेन्द्र कुमार सिंह, जय यादव व मनीष कुमार ने किया है। ड्रेस डिजाईनर अब्दुल जुहीम, पब्लिसिटी डिजाईनर प्रशांत हैं। मुख्य कलाकार डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा, गोपाल चौहान, राजा भोजपुरिया, इंद्रसेन यादव, प्रियांशु सिंह, माधवी श्री, राहुल श्रीवास्तव, जय यादव, टी एन त्रिपाठी, चुन्नू पाण्डेय, घिमरे सुशांत शर्मा, सरस्वती, त्यागी बाबा, पूजा, आर जे उमेश, संजय माँझी, रंजीत गुप्ता, प्रियंका शर्मा, सुधीर मंडल, रवि साह, सोहराब आलम आदि हैं।
बता दें कि सौरभ शर्मा ने बतौर हीरो दर्शकों के बीच में काफी पॉपुलर हैं और उनकी लोकप्रियता को देखते हुए कई अवॉर्ड से समानित किये गये हैं। मुंबई में आयोजित ग्रीन सिनेमा अवॉर्ड में सौरभ शर्मा को पॉपुलर अभिनेता के अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसके अलावा उन्हें मंगल पांडेय अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। सौरभ शर्मा की बतौर हीरो पहली भोजपुरी फिल्म ‘ये स्वर्ग हमारा’ किया था, जिसमें उनकी नायिका रूपा मिश्रा थीं। दूसरी भोजपुरी फिल्म ‘सपनों के राजकुमार’, तीसरी फ़िल्म ‘प्रोडक्शन नंबर वन’ एक्ट्रेस तनु श्री के साथ, चौथी फ़िल्म ‘पुलिस वाली बहू’ एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह व माही खान के साथ कर चुके हैं और ये पाँचवीं भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ फर्स्ट लुक ऑडियंस के बीच लांच किया गया है। अगले महीने जून में भोजपुरी फिल्म ‘सन्नाटा’ की शूटिंग एक्ट्रेस श्रुति राव के साथ शुरू करेंगे। उसके बाद सातवीं भोजपुरी ‘मन मंदिर’ की जुलाई में शूटिंग शुरू करेंगे। यूँ कहें तो सौरभ शर्मा के पास आने वाले समय में कई और बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जो इस बात का संकेत हैं कि वे भोजपुरी सिनेमा के सबसे व्यस्त स्टार्स में से एक बन चुके हैं।

डिजीटल स्टार सौरभ शर्मा की नई पहल, दहेज प्रथा के विरोध में भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ का फर्स्ट लुक किया लॉन्च
More Stories
IMPPA Stall Inaugurated At Cannes Film Festival 2026
“Dreams, Hard Work And Talent Are Creating A Special Identity For Anshuk Wankhade”
Grand Celebration Of Producer-Director Dr. Ankit Kumar’s Birthday & Launch Of Two Bollywood Film Posters On 08 May 2026