निर्माता निर्देशक निलेश मल्होत्रा का अंग्रेजी ऑफिशियल म्युझिक व्हिडिओ “टिक टॉक ड्रीम्स” 17 फरवरी 2025 को लॉन्च किया है। इसके वीडियो में न्यूकमर ऎक्टर डैनिएल ने अभिनय किया है, जिन्होंने एमिल मोहन के साथ इसे गाया भी है। मुम्बई के अंधेरी में स्थित इंपा के ऑफ़िस में इसका अनावरण हो गया।’मल्होत्रा प्रोडक्शंस’ के सहयोग से पैनोरमा विज़ुअल्स के बैनर तले बने म्युज़िक वीडियो “टिक टॉक ड्रीम्स” में डैनिएल और पोली की जोड़ी दिखाई देगी। वीडियो के सह निर्देशक डॉ. सुरैना मल्होत्रा, सिंगर एमिल मोहन और डैनिएल, गीतकार कैरिन वाट, संगीतकार अमर प्रभाकर देसाई, कोरियोग्राफ़र अजीत गडे और एडिटर वैभव कांबले हैं ।
मुम्बई में फिल्माया गया यह गीत ऎक्टर डैनिएल का पहला वीडियो है मगर उनका लुक सबको आकर्षित कर रहा है। यह गीत पीवी (पैनोरमा विजुअल्स म्युज़िक) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। निर्माता निर्देशक, अभिनेता, मॉडल होने के साथ साथ निलेश मल्होत्रा एक बहुमुखी और अनुभवी पर्सनाल्टी हैं। उनका कहना है कि इस वीडियो सॉन्ग का कॉन्सेप्ट आजकल सोशल मीडिया के इर्दगिर्द घूमती यंगस्टर्स की जिंदगी पर आधारित है ।
फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से युवा लड़के लड़की एक दूसरे से दोस्ती करते हैं, एकदूजे को पसन्द करते हैं, प्यार करने लगते हैं, सपने देखने लगते हैं। लेकिन फिर वीडियो के अंत मे ऐसा क्लाइमेक्स है कि लड़के को झटका लगता है और दर्शक भी हैरान रह जाएंगे।डायरेक्टर निलेश मल्होत्रा ने आगे बताया कि हम इस सॉन्ग के पार्ट 2 के बारे में भी सोच रहे हैं जो इसी स्टोरी को आगे बढ़ाएगा। बतौर हीरो 5 फिल्में, 15 टीवी शोज़, मॉडल के रूप में 35 प्रोडक्ट्स के विज्ञापन में निलेश मल्होत्रा ने काम किया है। बतौर फ़िल्म मेकर वह 3 फिल्में बना चुके हैं। वह लगातार म्युज़िक वीडियो करते रहते हैं। बतौर निर्माता निर्देशक टिक टॉक ड्रीम्स उनका 8वां अल्बम है ।
इससे पहले 6-7 म्युज़िक वीडियो उन्होंने विदेशों में शूट किए हैं।डॉ. सुरैना मल्होत्रा, राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी – शरदचंद्र पवार पक्ष कि जेष्ठ नेता है। पार्टी के – अध्यक्ष राष्ट्रीय – ऑल इंडिया आय टी सेल व सोशल मीडिया – राष्ट्रवादी महिला काँग्रेस – शरदचंद्र पवार; – राष्ट्रीय महासचिव – NMCSP; महाराष्ट्र प्रवक्ता – NCPSP; – निरीक्षक – मुम्बई महिला पदों पर है। निर्माता निर्देशक और मुख्य अभिनेता के रूप में निलेश मल्होत्रा की पहली अंग्रेजी फिल्म ‘हेन्कि पेन्कि ’ 2013 में ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ (शॉर्ट फिल्म कॉर्नर) में चुनी गई थी और उसी साल मुंबई में ‘मिनी बॉक्स ऑफिस फिल्म फेस्टिवल’ से इस फिल्म के लिए उन्हें “सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरुस्कार” भी मिला।उनकी एक और हिंदी फीचर फिल्म ‘मिस्टी पे’ है जिसमें जीनत अमान, जावेद शेख, करण खन्ना, निकिता आनंद, रजत बेदी, रोजा और निलेश मल्होत्रा ने काम किया है।
अभिनेता के रूप में, उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी फीचर फिल्मों में कई प्रसिद्ध निर्देशकों के तहत अभिनय किया है।निलेश मल्होत्रा ने तीन हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है और एक हॉलीवुड फिल्म ‘द डिसीवर्स’ में हॉलीवुड स्टार पियर्स ब्रॉसनन के साथ अभिनेता के रूप में काम किया है।निलेश मल्होत्रा ने ‘महाभारत’, ‘चाणक्य’, ‘द ग्रेट मराठा’, चंद्रकांता, युग और जय गणेश सिलसिला जैसे सीरियल्स में भी अभिनय किया। उन्होंने ही यूट्यूब में अपना म्यूजिक चैनल “पैनोरमा विजुअल्स म्यूजिक चैनल” भी शुरू किया, जिसके अंतर्गत उनका यह नया अल्बम टिक टॉक ड्रीम्स आ रहा है। उनके और डॉ. सुरैना मल्होत्रा के पुत्र डैनिएल उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और अभिनय जगत में कदम रखने को तैयार हैं ।
डैनिएल – हमेशा गतिशील डैनिएल एक सक्रिय और अनुशासित जीवनशैली का प्रतीक हैं। वह सुबह जल्दी उठकर ध्यान, स्ट्रेचिंग और फिटनेस व पोषण में अपने कौशल को निखारने में समय लगाते हैं। एक समर्पित मैराथन धावक और जिम प्रेमी के रूप में, वह प्रभावी वजन घटाने की तकनीकों को बढ़ावा देते हुए कड़ी ट्रेनिंग करते हैं। फिटनेस से परे, वह अंग्रेजी, योग्यता और स्वास्थ्य संबंधी विषय पढ़ाने के साथ-साथ एक विदेशी भाषा अकादमी का प्रबंधन भी करते हैं और नई भाषाएँ सीखते रहते हैं।
राजनीति और अर्थशास्त्र में उनकी गहरी रुचि है। उनका दिन सीखने, सिखाने, फिटनेस और काम से भरा होता है। उन्हें स्थिर केवल तब पाया जा सकता है जब वह सो रहे हों—जब तक कि वह अपने सपनों का पीछा न कर रहे हों!
छायाकार : रमाकांत मुंडे मुंबई
सोशल मीडिया प्यार को दर्शाते म्युज़िक वीडियो “टिक टॉक ड्रीम्स” से डेब्यू कर रहे है ऎक्टर डैनिएल; निर्देशक निलेश मल्होत्रा और सह निर्देशक डॉ. सुरैना मल्होत्रा ने किया डायरेक्ट

















More Stories
Vaishnavi Chalke The Winner Of Queen Of Global International 2026 At International Crowning 2026 Held At Raddison Hotel Mumbai, The Pageant Presented By Joill Entertainments
ADIL KHAN – A New Generation Star Born With A Silver Spoon Yet Ready To Create His Own Legacy
Filmgiants Global Awards 2025: A Grand Celebration Of Talent And Excellence