RAPID NEWS

Latest News Of Political, Sports, Share Market And Entertainment Industry From India

धीरू यादव प्रस्तुत अक्षय यादव और मधु अवस्थी की भोजपुरी फिल्म ‘मधुबाला’ की धूम प्यारो एंटरटेनमेंट पर

प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एलएलपी प्रस्तुत एवं आकांक्षा आर्ट्स कृत दहेज प्रथा पर कुठाराघात करती मधु सिंह राजपूत, सूर्या शर्मा, शालू सिंह, कौशिक द्विवेदी और अक्षय यादव के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘मधुबाला’ फुल मूवी प्यारो एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म को क्रांतिकारी फिल्म मेकर धीरू यादव ने फुल सपोर्ट किये हैं, ताकि इसी तरह के समाज में फैली कुरीतियों पर फिल्म बनाने की प्रेरणा और भी फिल्म मेकर्स को मिले और भोजपुरी की दशा और दिशा में बदलाव की धारा निरंतर बहती रहे।

बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘मधुबाला’ में भारी दहेज की मांग और उसके कारण होने वाले विवादों को दिखाया गया है। एक तरफ जहाँ दहेज के लोभी परिवार को दिखाया गया है। वहीं दूसरी तरफ एक निस्वार्थ प्रेम कहानी भी नजर आती है। इस फिल्म में सिर्फ ड्रामा ही नहीं, बल्कि जबरदस्त एक्शन और इमोशनल सीन भी हैं, जो दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाते हैं। इसके साथ ही फिल्म के गीत और संगीत भी पारंपरिक भोजपुरी शैली में बनाये गये हैं। ये फ़िल्म संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजनपूर्ण है, जो समाज को एक कड़ा संदेश देने का काम कर रही है।

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘मधुबाला’ के निर्माता अक्षय यादव, सह-निर्माता दिनेश अहीर हैं। पटकथा व संवाद धीरेन्द्र कुमार ने लिखा है। निर्देशक संजय तिवारी हैं। संगीत अनुज तिवारी, गीत बिरजू पाल, विनय निर्मल, विश्वनाथ राजपुरी, शेखर मधुर, कला अरुण यादव, संकलन धरम सोनी का है। डीओपी प्रवीण त्रिपाठी, फाइट मास्टर दिनेश यादव, डांस मास्टर ज्ञान सिंह, लाइन प्रोड्यूसर योगेश पांडेय हैं। पोस्ट प्रोडक्शन एडिफ्लोर फिल्म प्रोडक्शन में किया गया है। ड्रेस डिजाइनर रानी जायसवाल, रूपसज्जा दिलीप विश्वकर्मा, केश सज्जा अनीता, कौशल्या, प्रोडक्शन कंट्रोलर जावेद, प्रोडक्शन मैनेजर राज कुमार यादव हैं। मुख्य कलाकार ,मधु सिंह राजपूत, सूर्या शर्मा, शालू सिंह, कौशिक द्विवेदी, अक्षय यादव, मधु अवस्थी, सुनील बाजपेई, सुधाकर मिश्रा, पूनम राय, अंकित मिश्रा, जे०के और बालेश्वर सिंह हैं।

Watch On Youtube

https://www.youtube.com/watch?v=dsm6Rg_IJws

रू यादव प्रस्तुत अक्षय यादव और मधु अवस्थी की भोजपुरी फिल्म ‘मधुबाला’ की धूम प्यारो एंटरटेनमेंट पर