आईडी247 प्रेजेंट इंटरनेशनल टूरनिवाल का आयोजन मालदीप में किया गया। एशिया का पहला इंटरनेशनल सेलेब्रिटी फुटबॉल टूर्नामेंट हैं। जिसमें देश व विदेश के कई फिल्मी सितारों ने भाग लिया था। जिसमें बॉलीवुड फिल्म जगत से अभिनेता आफताब शिवदासानी, रोहित रॉय, शरमन जोशी जैसे कई सेलेब्स नजर आए। वही इस टूर्नामेंट में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री उर्वशी रौतेला फिल्मी सितारों का उत्साह बढ़ाती हुई नजर आई। इन सब बातों के इतर एक अभिनेता ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है और वो अभिनेता है राघव नय्यर। अब आप सोच रहे है कि वो कैसे तो वो ऐसे कि राघव नय्यर एक भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता है। जिन्होंने अपनी पहली ही भोजपुरी फ़िल्म ‘हल्फा मचाइके गईल’ से इंडस्ट्री को हिला के रख दिया था। इन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारे दिनेश लाल यादव, पवन सिंह, रानी चटर्जी के साथ काम किया है। अब इस टूरनिवाल में राघव के शामिल होने से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि राघव की फिल्म जगत में कितने पॉपुलर हैं। टूरनिवाल का आयोजन नेशनल स्टेडियम माले में किया गया था। इस मौके पर राघव नय्यर ने कहा कि फुटबॉल मैच बहुत ही उत्साहजनक रहा। हमारे और विदेशी सितारों के बीच हुए इस मैच में कोई टीम नहीं जीत पाई थी मैच टाई हो गया। फिर भी माले सरकार के द्वारा सभी आये सितारों को स्मृति चिन्ह और उपहार दिए गए हैं। वही सरकार के द्वारा हमारे अफरा तफरी की भी व्यवस्था की गई थी। माले के दिन मुझे हमेशा याद रहेंगे।
मालदीप से आने के बाद राघव ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह से मुलाकात की। और उनके साथ अजने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा की। साथ ही आपको बता दें कि दोनों की आगामी भोजपुरी फिल्म याराना रिलीज होने वाली है। जिसकी शूटिंग लंदन हुई थी। फिल्म में राघव का बेहद ही स्ट्रॉग कैरेक्टर है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।




मालदीप में राघव नय्यर ने आफताब शिवदासानी के साथ मिलकर खेला फुटबॉल मैच
More Stories
CM Devendra Fadnavis Felicitates Samudra Jetha Aryan Singh Dadiala At Mantralaya
BIA Indoor Tournament 2025 Blends Sportsmanship With Networking At Juhu Gymkhana
Spiritual Leader Baba Inder Preet Singh – Framed The Gathering’s Significance: Every Run Scored Here Writes A New Chapter Of Hope At Gali Mohalla Cricket League