अशर अनीस खान का प्यारा सा म्यूज़िक वीडियो “खामोशी” मुम्बई में शानदार ढंग से लांच किया गया। डेब्यू ऎक्ट्रेस सिमरन कौर और अशर अनीस खान पर रोमांटिक अंदाज़ में इस गीत को फिल्माया गया है। इसके गीतकार और सिंगर फरीदुन शहरयार हैं जिन्होंने बड़ी खूबसूरत शायरी लिखी है।
इसके म्यूज़िक कम्पोज़र अशर अनीस खान हैं। नए म्यूजिक वीडियो खामोशी का निर्माण अशर अनीस खान ने ‘सिफ़र प्रोडक्शन’ के बैनर तले किया है। इस वीडियो को बी4यू म्युज़िक ने रिलीज किया है। इसके वीडियो डायरेक्टर विशाल विक्रम सिंह हैं। मशहूर एक्टर मॉडल सलमान शेख यहां गेस्ट के रूप में मौजूद रहे, जिन्होंने अशर अनीस खान को ढेरो शुभकामनाएं दीं।
एकदम फिल्मी अंदाज़ में फिल्माए गए गीत को यहां आए मेहमानों और मौजूद तमाम लोगों ने खूब पसन्द किया।
अशर अनीस खान ने कहा कि इस सांग में अल्फ़ाज़ बहुत कम हैं और इसे पोएट्री के स्टाइल में महाराष्ट्र के अमरावती में शूट किया गया है। फरीदुन शहरयार ने कमाल के लिरिक्स लिखे हैं। इस वीडियो सांग को एक कांसेप्ट और एक स्टोरी की तरह प्रस्तुत किया गया है। मैं म्युज़िक लवर्स से चाहता हूं कि इस प्रकार के ओरिजनल गीतों को अधिक से अधिक लोग देखें और अच्छे कंटेंट को बढ़ावा दें।
हिंदी म्युज़िक वीडियो में।डेब्यू कर रही ऎक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर सिमरन कौर ने कहा कि वाकई यह बहुत ही अच्छा गाना है। अशर अनीस खान ने लाजवाब सांग क्रिएट किया है, जो सीधे दिल मे उतर जाता है। मैंने एक पंजाबी म्युज़िक वीडियो किया है लेकिन यह मेरा पहला हिंदी सांग है और मैं इस गीत को लेकर काफी खुश और उत्साहित हूं।
यहां सांग लांच पर गेस्ट के रूप में एक्टर मॉडल सलमान शेख, आदर्श जैन, मोहिनी अवसरे, मनव्वर अली, शादाब सिद्दीकी और बी4यू से ज़ुबैर खान उपस्थित थे। सलमान शेख ने कहा कि अशर मेरे काफी करीबी दोस्त हैं। वह जब भी कोई काम करते हैं, बेहतरीन होता है। खामोशी भी बड़ा अच्छा सांग है जो दिल को कनेक्ट करता है।
ऎक्ट्रेस सिमरन कौर ने कहा कि मैं अशर का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मेरे लिए इसकी शूटिंग काफी चैलेंजिंग थी, क्योंकि हम बेहद सख्त गर्मी के मौसम में 40 डिग्री तापमान में शूट कर रहे थे, मगर पूरी टीम काफी सपोर्टिव थी। अब गाने का रिजल्ट देखकर और इसका रिस्पॉन्स देखकर मैं काफी खुश हूं।
अशर अनीस खान ने आगे बताया कि खामोशी मेरा 7वां सांग है, पहला सांग 2018 में सेहर के नाम से आया था। फरीदून शहरयार के साथ मेरी काफी अच्छी बॉन्डिंग है और हम दोनों साथ में काम करना चाहते थे। मैंने यह कुछ नया करने की कोशिश की है कि पोएट्री को कम्पोज़ करके उसे बड़ा म्युज़िक वीडियो बनाया है। मेरे तीन गाने और भी आने वाले हैं जिनमे से पहला गीत “ठहर जा” है जिसे मैंने लॉक डाउन के दौरान लिखा था। इस गाने में भी सिमरन कौर के जलवे नजर आएंगे। दूसरा गीत फ़िल्म पिंक के सांग “तू खुद की खोज में निकल” का रिप्राइज़ वर्ज़न है। तीसरा गीत “किताब” आने वाला है।


अशर अनीस खान व सिमरन कौर का म्यूज़िक वीडियो “खामोशी” बी4यू म्युज़िक से हुआ रिलीज, टीवी स्टार सलमान शेख रहे गेस्ट
More Stories
“NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का नया मास्टरपीस गाना ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ हुआ रिलीज, शिल्पी राज की आवाज़ और सपना चौहान की अदाओं ने लूटा महफ़िल
Producer Manish Shah Delivers Romantic Musical Treats: ‘BARSAAT HAIN’ Out Now, ‘Teri Aankhon Mein’ Dropping On September 4