RAPID NEWS

Latest News Of Political, Sports, Share Market And Entertainment Industry From India

यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में अनूप जलोटा और रीना मेहता का राम भजन ‘भजले राम’

मुंबई : संगीत जगत के जाने-माने भजन सम्राट अनूप जलोटा और गायिका रीना मेहता का नया राम भजन ‘भजले राम’ इन दिनों यूट्यूब पर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘टी-सीरीज भक्ति सागर’ (T-Series Bhakti Sagar) पर रिलीज हुए इस भजन को दर्शकों का अपार प्यार मिल रहा है और यह यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में बना हुआ है।

इस भजन की मधुर आवाज, कर्णप्रिय धुन और प्रांशु श्रीवास्तव द्वारा किया गया इसका शानदार निर्देशन श्रोताओं को पूरी तरह से भक्तिमय माहौल में डुबो रहा है। गीत के ऑडियो और वीडियो दोनों को ही बेहद गहरे भक्ति-भाव के साथ तैयार किया गया है, जिसके चलते एक बार सुनने के बाद दर्शक इसे बार-बार सुनना पसंद कर रहे हैं।

‘भजले राम’ गीत की मुख्य डिटेल्स (Key Details) :

* गायक (Singers) : अनूप जलोटा और रीना मेहता (दोनों ने गायिकी के साथ वीडियो में शानदार अभिनय भी किया है)

* संगीत निर्देशक (Music Director) : उमेश मिश्रा

* गीतकार (Lyricist) : रीना मेहता

* निर्देशक (Director) : प्रांशु श्रीवास्तव

* रिलीज प्लेटफॉर्म : टी-सीरीज भक्ति सागर (YouTube)

मुख्य कलाकार (Cast & Characters) :

* प्रशांत दीक्षित – भगवान राम की भूमिका में

* दिया श्रीवास्तव – माता सीता की भूमिका में

* विवेक – लक्ष्मण की भूमिका में

* प्रवीण केम्या – राजा दशरथ की भूमिका में

* रिया – शबरी की भूमिका में

* दर्श – बाल कलाकार के रूप में

भजन की सफलता से हर्ष का माहौल

भजन को मिल रही जबरदस्त सफलता से उत्साह का माहौल हैं एवं प्रशंसकों ने हर्ष हैं। कलाकारों ने संदेश दिया कि “इस खूबसूरत राम भजन के जरिए भक्ति में पूरी तरह खो जाएं। यह भजन आपके मन में भक्तिभाव को बढ़ाएगा और आपके दिन को बेहद खास बना देगा।”

यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में अनूप जलोटा और रीना मेहता का राम भजन ‘भजले राम’